logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: विवाहिता के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: न्यू कामठी थाना अंतर्गत एक विवाहिता महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शेख अरबाज शेख उस्मान, ताजबाग, कामठी निवासी है। घर में महिला को अकेले देख आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पीड़िता के परिजन कही गए हुए थे, इस कारण वह घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर में घुसा और जबरदस्ती महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह फरार हो गया। वहीं जब परिवार वाले घर लौटे तो उन्हें यह जानकारी दी।

इसके बाद परिजन विवाहिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।