logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: काटोल तहसील की बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल


नागपुर: रविवार को नागपुर जिले की काटोल तहसील के कोतवालबड्डी इलाके में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

धमाके के तुरंत बाद जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस, दमकल विभाग, एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई।

गर्मी के कारण आसपास के जंगलों में भी आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। घटनास्थल पर जमा हुए लोग और आसपास के गांवों से आई भीड़ के साथ स्थिति पर काबू पाया जा रहा है।

विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पटाखों में इस्तेमाल होने वाला बारूद तैयार किया जाता था।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता सलील देशमुख भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से घटना की जांच की मांग की।प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और बचाव कार्य जारी है।