logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खैरी में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, 500 से ज्यादा कारें जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान


नागपुर: कामठी तहसील के अंतर्गत आने वाली खैरी ग्राम पंचायत सीमा में स्थित एक चार पहिया वाहन स्क्रैप गोदाम में आज सुबह दिल दहला देने वाली आग लग गई। इस अग्निकांड में गोदाम के अंदर रखी 500 से अधिक स्क्रैप कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं, जिससे मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

सुबह 9 बजे धू-धू कर जल उठा गोदाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गोदाम जाफरनगर, नागपुर निवासी निजाम अंसारी (42) का है। आज सुबह करीब 9 बजे जब गोदाम बंद था, तब स्थानीय नागरिकों ने वहां से धुआं निकलते देखा। कुछ ही पलों में आग की ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर
आग की भीषणता को देखते हुए कामठी नगर परिषद, मौदा नगर पंचायत और नागपुर महानगरपालिका (NMC) के अग्निशमन विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

करोड़ों की संपत्ति स्वाहा
इस गोदाम में बड़ी संख्या में पुरानी और स्क्रैप गाड़ियां रखी गई थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में 500 से ज्यादा वाहन जल चुके हैं और नुकसान का आंकड़ा करोड़ों में बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय गोदाम बंद था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।