logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लकड़गंज परिसर में भीषण आग, आठ आरा मशीनें जलकर खाक, करोड़ों का नुक्सान


नागपुर: शहर के लकड़गंज परिसर में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आठ आरा मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावह लपटों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में एक कामगार झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आग और अधिक न फैले।इस भीषण आग से मैसेज वसीम टिंबर, मैसेज परमात्मा फर्नीचर, मैसेज मतीन टिंबर्स ट्रेडर्स, मैसेज ताज होअर्स एंड वसीम टिंबर, मनोहर राव जी ढोबले और जसवंतस्वामील की आरा मशीन को भारी नुकसान पहुंचा।इनमें रखा करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सबसे पहले ढोबले नामक व्यक्ति की आरा मशीन में आग लगी, जो तेजी से फैलकर अन्य मशीनों तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद इलाके के व्यापारी और मजदूरों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आग के पीछे की संभावित वजहों की पड़ताल जारी है।