logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Metro Phase 2: महामेट्रो प्रमुख श्रवण हार्डीकर बोले- दो महिने में शूरू होगा दूसरे चरण का काम


नागपुर: महामेट्रो प्रमुख श्रवण हार्डिकर शुक्रवार को नागपुर पहुंचे। महामेट्रो एमडी नियुक्त होने पर वह पहली बार नागपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होनें कहा कि, दूसरे चरण को लेकर कागजी कर्रवाई आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। अगर सब सही रहा तो आने वाले दो महीनों में दूसरे चरण का काम शूरू हो जायेगा। 

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष केंद्र सरकार ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मान्यता दी थी। 43.8 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण को बनाने में 6708 करोड़ का खर्चा अनुमानित है। दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम का भूमिपूजन किया था। दुसरे चरण में लोकमान्यनगर से हिंगना, खापरी से बुटीबोरी, ऑटोमोटिव चौक से कामठी तक मेट्रो का विस्तार किया जाना है। इस दौरान 38 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। 

हार्डिकर ने वित्तीय प्रबंधन को लेकर जानकारी देते हुए कहा, " मेट्रो के निर्माण में आने वाली लागत में केंद्र सरकार को 20 प्रतिशत, राज्य सरकार को 20 प्रतिशत, एमएडीसी को 3 प्रतिशत, एमआईडीसी को 3 प्रतिशत और पीपीपी के माध्यम से 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। शेष धनराशि ऋण के रूप में जुटाई जाएगी।  हार्डिकर ने कहा कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) ऋण देने के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल दिसंबर में नागपुर दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होनें दूसरे चरण के काम का भूमिपूजन किया था। भूमिपूजन होने के नौ महिने होने के बाद भी काम शूरू नही हुआ है। काम में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे है। वहीं इस पर हार्डिकर ने कहा, 'परियोजना के काम के लिए समझौता ज्ञापन बनाने की प्रक्रिया अभी चल रही है. फिलहाल कागजी कार्रवाई तेज कर दी गई है।  टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के मेट्रो का काम शुरू हो पाएगा।"

सिटी बस से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं

मेट्रो और सिटी बसें कभी प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकतीं। मेट्रो शहर के सभी कोनों तक नहीं पहुंच सकती.  बसें लोगों के घरों तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं.  इसलिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना और यह सोचना जरूरी है कि नागरिक निजी वाहनों का प्रयोग न करें।