logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अपराधी पर लगाया MPDA


नागपुर: लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी घास बाजार, इतवारी निवासी श्याम रामनाथ राजपूत (25) पर सीपी अमितेश कुमार ने एमपीडीए लगा दिया. श्याम के खिलाफ लकड़गंज और नंदनवन थाना क्षेत्र में मारपीट, लूटपाट, चोरी, डकैती की तैयारी, दंगा तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. श्याम के खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2016, 2021 और 2022 में सीआरपीसी की धारा 110 के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई भी की थी. 

वर्ष 2018 में उसे 2 वर्ष के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार किया गया. इसके बावजूद श्याम आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था. नंदनवन पुलिस ने उसपर एमपीडीए लगाने का प्रस्ताव क्राइम ब्रांच को भेजा. क्राइम ब्रांच की एमपीडीए सेल ने प्रस्ताव तैयार कर सीपी के समक्ष रखा. सीपी ने सोमवार को श्याम के खिलाफ एमपीडीए लगाने के आदेश जारी किए. उसे नाशिक सेंट्रल जेल में स्थानबद्ध किया जाएगा.