logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जैविक कचरा जांचने मनपा ने गठित की विशेष टीम


नागपुर: सामान्य कचरे के साथ अस्पतालों से जैविक कचरा निकलने के मामले ने बीते दिनों नागपुर में ख़ासा तूल पकड़ा था। मनपा के भांडेवाडी डंपिंग यार्ड में पंहुचा जैविक कचरा कैमरे में कैद हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महानगर पालिका ने अब एक खास दस्ते का गठन किया है जो अस्पतालों से निकलने वाले कचरे की निगरानी करेगा।

नागपुर महानगर पालिका के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग ने ज़ोन स्तर पर पथक का गठन किया है। जिसका काम होगा शहर के अस्पतालों से निकलने वाले कचरे पर निगरानी रखना।बीते दिनों अस्पतालों से निकलने वाले घातक कचरे को सामान्य कचरे के साथ मिल जाने का गंभीर मामला सामने आया था। जैविक घातक कचरे को खास प्रक्रिया कर नष्ट किया जाता है.यह पथक अस्पतालों से निकलने वाले कचरे पर पैनी नजर रखेगा ऐसा दावा मनपा द्वारा किया गया है।