logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

मनपा की ई-मोबिलिटी सेवा को मिली बड़ी मजबूती, नागपुर की ‘आपली बस’ फ्लीट में शामिल हुईं नई 29 पीएम ई-बसें


नागपुर: नागपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बड़ा बूस्टर मिला है। प्रदूषण-मुक्त और आधुनिक बस सेवा की दिशा में बढ़ते हुए नागपुर महानगरपालिका की ‘आपली बस’ फ्लीट में नई 29 पीएम ई-बसें शामिल हो गई हैं। ये वातानुकूलित और पर्यावरण-अनुकूल बसें जल्द ही आरटीओ प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी।

नागपुर शहर की बस सेवा अब पूरी तरह ई-मोबिलिटी मॉडल की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण और डीज़ल पर निर्भरता को कम करने के लक्ष्य को देखते हुए, नागपुर महानगरपालिका ने अपने ‘आपली बस’ ताफे में 29 नई पीएम ई-बसें शामिल की हैं। ये आधुनिक, वातानुकूलित और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही आरटीओ प्रक्रिया पूरी होते ही सेवा में शामिल हो जाएँगी।

फिलहाल नागपुर की सड़कों पर 260 ई-बसें दौड़ रही हैं और अब इनके साथ 29 और बसों का जुड़ना शहर की हरित परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाता है। विशेष बात यह है कि केंद्र सरकार की पीएम-ई बस सेवा योजना के पहले चरण में नागपुर को कुल 150 ई-बसें मिल रही हैं, जिनमें से पहली खेप के रूप में 29 बसें कोराड़ी डिपो में प्राप्त हो चुकी हैं। अगले एक वर्ष में ये सभी 150 बसें शहर की सेवा में उतरेंगी।

योजना के तहत नागपुर के कोराड़ी और खापरी दोनों डिपो का व्यापक विकास किया जा रहा है। कोराड़ी डिपो पूरी तरह तैयार हो चुका है, जबकि खापरी डिपो का काम अंतिम चरण में पहुँच चुका है। डिपो के लिए विद्युत संयोजन और संरचनात्मक सुविधाएँ केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन नई ई-बसों की सबसे बड़ी विशेषता है, दिव्यांग यात्रियों के लिए रिमोट-ऑपरेटेड लिफ्ट, जिससे बस सेवा अधिक समावेशी और सुलभ बनती है। 

देखें वीडियो: