logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर पालिका ने शुरू किया RRR अभियान


नागपुर:घरों से निकलने वाले कचरे की समस्या को कम करने और कूड़े से रीसायकल या पुनः इस्तेमाल हो सकने वाली वस्तुओं को एकत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान शुरू किया है.. शनिवार को नागपुर में इस अभियान की शुरुवात हुई.. इस अभियान के तहत नागपुर के हर प्रभाग में आरआरआर सेंटर खोलेगी। .. मनपा आयुक्त ने इस अभियान को जनता के लिए विन-विन-विन अभियान क़रार दिया है... 
एक शहर रोजाना हजारों किलों कूड़ा जमा करता है.. ऐसे समय में जब पर्यावरण की चिंता वैश्विक स्तर पर हो रही है तो चिंता लोगों के घरों से भी होनी चाहिए। घरो से रोजाना निकलने वाले कचरे में से बड़ी मात्रा ऐसी सामग्रियों की होती है जिसका या तो फिर से इस्तेमाल हो सकता है या फिर उसे रीसायकल किया जा सकता है.. केंद्र सरकार के इस अभियान के तहत ऐसे ही कचरे को एकत्रित किया जायेगा। इस अभियान को आरआरआर नाम दिया गया है यानी रिड्यूस,रियूज और रीसायकल।
इस अभियान के तहत नागपुर महानगर पालिका द्वारा शहर के 38 प्रभागों में आरआरआर सेंटर खोले जायेंगे। जहां खास तरह के कचरे को स्वीकार किया जायेगा। हालांकि नागपुर महानगर पालिका देश की उन चुनिंदा महानगर पालिकाओं में से है.. जिसने तरह का अभियान शुरू होने से पहले ही बचत गट समूहों के माध्यम से इस तरह के केंद्र शुरू कर चुकी है लेकिन अब इस देशव्यापी अभियान में मनपा अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा रही है.. इसके लिए न केवल जनजागृति फैलाई जा रही है बल्कि नागरिकों से भी इस अभियान में मजबूत हिस्सेदारी निभाने की अपील की जा रही है... 
महानगरपालिका के आयुक्त राधाकृष्णन बी के मुताबिक आरआरआर अभियान एक तरह से विन-विन-विन अभियान है.कचरा एक बड़ी समस्या है.. इसे सुलझाने के लिए कई तरह के प्रयास शुरू है.. जरूरी है इसमें शहरवासी भी अपनी हिस्सेदारी निभाए।।