logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर पालिका करेगी 446 सार्वजनिक कुओं की सफाई, एक करोड़ 52 लाख रूपये का प्रावधान


नागपुर: नागपुर नगर निगम ने शहर के 446 सार्वजनिक कुओं की सफाई करने का निर्णय लिया है। इस कुआं सफाई कार्य के लिए एक करोड़ 52 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग की अधीक्षण अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार कुओं की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि नागपुर शहर में 860 सार्वजनिक कुएं हैं। नागपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इन कुओं का प्रबंधन 2 विभागों द्वारा किया जाता है। जल कार्य विभाग 713 कुएं और स्वास्थ्य विभाग (गप्पी मछली का प्रजनन) 134 कुएं। इन कुओं में से 13 कुएं सूखे हालत में हैं। एनएमसी इनका उपयोग जीएसडीए की तकनीकी सलाह से भूजल पुनर्भरण के लिए करने की योजना बना रही है।

बनर्जी ने कहा, “जल आपूर्ति विभाग के 713 में से 212 कुओं की सफाई 2019 में, 54 कुओं की सफाई 2020 में, 79 कुओं की सफाई 2021 में, 85 कुओं की सफाई 2022 में और 183 कुओं की सफाई 2023 में की गई.”

डॉ. श्वेता बनर्जी ने जानकारी दी कि नगर आयुक्त के निर्देश पर हर तीन साल में कुओं की सफाई कराई जा रही है. जलदाय विभाग इस वर्ष 713 में से शेष 446 कुओं की सफाई करेगा और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.