logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सौंदर्यीकरण और स्वच्छता में नागपुर मनपा ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान


नागपुर: सौंदर्यीकरण और स्वच्छता में नागपुर महानगर पालिका ने बाजी मार ली है। नागपुर मनपा ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। गुरुवार को नगर विकास दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 15 करोड़ का चेक देकर नागपुर मनपा को सम्मानित किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। 

नागपुर पहला तो ठाणे दूसरा सबसे सुन्दर शहर

स्वस्छ और सुन्दर शहर की इस प्रतियोगिता में नागपुर ने जहां पहला स्थान हासिल किया। वहीं ठाणे महानगर पालिका दूसरे क्रमांक पर रही। इसी के साथ तीसरे स्थान पर पिंपरी-चिंचवाड़ पर रही। इन सभी को क्रमांक के अनुसार विजेता राशि दी गई। नागपुर को जहां 15 करोड़, ठाणे को 10 और पिंपरी-चिंचवाड़ को पांच करोड़ की इनामी राशि सरकार द्वारा दी है। 

स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कई प्रयोग 

ज्ञात हो कि, नागपुर मनपा ने शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कई प्रयोग किये। जिसमें वॉल पेंटिंग, स्वच्छ मोहल्ला जैसे कई प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के नागरिकों ने काफी उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। शहर के प्रमुख क्षेत्र के दीवारों पर नागरिकों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए विभिन्न विषयों पर चित्रकारी की। इसी के साथ पिछले महीने जी20 को लेकर भी शहर में बड़ी मात्रा में सौंदर्यकरण किया गया। साथ ही स्वछता के लिए कई तरह के काम किये गए। 

जी20 ने बदली शहर की सूरत 

मार्च महीने में शहर के अंदर जी20 के अंतर्गत सी20 की बैठक हुई। इस बैठक में दुनिया भर के 27 देशो के प्रतिनिधि नागपुर पहुंचे थे। जी20 कोलेकर नागपुर जिले में बड़ी संख्या में सौंदर्यकरण का काम किया गया। 173 करोड़ खर्च कर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का काम किया गया। मिहान ब्रिज से लेकर सिविल लाइन्स तक के रास्तो का सौरार्यकरण किया गया। वहीं विविध सिग्नलों और क्षेत्र में पेंटिंग सहित फाउंटेन बनाने का काम किया गया। इसी के साथ सडको को विभिन्न रंगो की लाइटों से सजाया गया। 

यही नहीं मनपा और जिला प्रशासन की तरफ से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण काम किये गए। शहर की तमाम प्रमुख क्षेत्रों की सडको सहित वहां की दीवारों का रंगोंरंगन किया गया। इसी के साथ डिवाइडर पर विभिन्न प्रकार के पेड़ भी लगाए गए। जिससे उपराजधानी हरीभरी दिखाई दे।