logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: दोहरे हत्याकांड से दहला नागपुर, निजी विवाद में दो युवको की हत्या


नागपुर: शांत और सुरक्षित शहर के रूप में जाने जाना वाला नागपुर शहर धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। मंगलवार की रात में हुए दो हत्याकांड से शहर दहल गया। दोनों हत्या मामले में   में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं कई अब भी फरार है। जिनकी तलाश कर रही है। 

पहली घटना पाचपावली थाना अंतर्गत पहला मामला सामने आया। रात करीब साढ़े 11 बजे पाचपावली  क्षेत्र के रानी दुर्गावती नगर चौक पर यह हत्या हुई। जहां पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय उमेश नंदेश्वर की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

दूसरी घटना यशोदा नगर के विनोबा भावे नगर इलाके में हुई। इस घटना में धीरज चुटेलकर नामक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका दोस्त राजेश माने गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस बीच मायो अस्पताल में उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।