logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: संपत्ति विवाद में भतीजे ने किया चाची पर चाकू से हमला, हुआ फरार


नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक भतीजे ने अपनी ही चाची पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला नागपुर के सदर स्थित माउंट रोड परिसर का है। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी भतीजे को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है और उसके तीन अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

सदर पुलिस थाने के झाल कंपाउंड, होटल आर्य के बाजू में माउंट रोड पर फरियादी राजू वाघ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक लंबे समय अपने ही भाई के साथ  प्रॉपर्टी के लिए विवाद शुरू है। शुक्रवार देर रात उसका भतीजा आरोपी सुमित वाघ अपने चार अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा अब जबरदस्ती घर का दरवाजा तोड़कर झगड़ा करने लगा ।उसी दौरान सुमित ने अपने पास के चाकू से फरियादी की पत्नी पर पेट पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और देर रात ही आरोपी सुमित को उसके एक साथी मुकुल खडसे के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस उसके तीन अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।