logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महिला डॉक्टर प्रताड़ना में नया मोड़, मार्ड ने डीन को पत्र लिखकर आरोपी को बताया झूठा


नागपुर: मेडिकल अस्पताल के मानसिकरोग विभाग की एक अस्थाई महिला डॉक्टर द्वारा प्रताड़ना के लगाए गए आरोप में एक नया मोड़ आ गया है। आरोप लगाने वाली  महिला डॉक्टर के विरुद्ध निवासी डॉक्टरों की संस्था मार्ड आकर खड़ी हो गयी है। मार्ड ने डीन को पत्र लिखकर मानसिक रोग  विभाग के डॉक्टरों पर लगाए गए आरोप को झूठा क़रार देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

जीएमसी अस्पताल के मनोरोगविभाग  विभाग की एक महिला डॉक्टर ने विभाग के प्रमुख के साथ निवासी डॉक्टरों और महिला डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन इस मामले में अब एक नया  मोड़ आ गया है। निवासी डॉक्टरों की संस्था मार्ड ने सोमवार को डीन को एक पत्र दिया गया है जिसमे आरोपों को गलत बताया गया है और जांच की मांग की गयी है।मार्ड के मुताबिक जिस महिला डॉक्टर ने आरोप लगाए है उसी का व्यवहार अच्छा नहीं है। 

इस मामले में एक नयी जानकारी सामने आयी है जिसके अनुसार मनोरोगविभाग  विभाग के एचओडी समेत अन्य डॉक्टरों ने 6 जून को डीन को एक पत्र लिखकर शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर द्वारा ही असभ्य व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद विभाग के डॉक्टरों द्वारा डीन द्वारा गठित की गयी जाँच समिति में अपने बयानों को दर्ज करवाया है जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आयी है। शिकायतकर्ता महिला पर विभाग के पांच डॉक्टरों ने कामकाज के दौरान असभ्य व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया है जिनमे खुद तीन महिला है।

देखें वीडियो: