logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुकरेजा बिल्डर्स के निर्माणाधीन ईमारत की गिरी छत, कोई हताहत नहीं


नागपुर: शहर के मंगलवारी क्षेत्र में एक निर्माणधीन बिल्डिंग की छत गिर गई। यह हादसा रविवार शाम को पांच से छह बजे के बीच हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। बिल्डिंग का निर्माण कुकरेजा बिल्डर्स द्वारा किया जा रहा है। गनीमत रही की जब यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

कुकरेजा कंस्ट्रक्शन द्वारा मंगलवारी नई बस्ती स्तिथ एन कुमार के बंगले के पास एंबास 2 नाम की बिल्डिंग का निर्माण कर रहा है। रविवार शाम को अचानक बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा ढहा गया। अचानक हुए इस हादसे से परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जानकारी सदर पुलिस और बचाव दल को दी गई।

जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत काम शुरु कर दिया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई कर्मचारी और मजदूर मौजूद नही था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

यह पहला मौका नहीं जब हुआ हादसा 

कुकरेजा शहर के मशहूर बिल्डरों में से एक हैं। उपराजधानी के कई हिस्सों में कई बिल्डिंगों का काम किया जा रहा है। कुकरेजा के निर्माणाधीन बिल्डिंगो में इस तरह के हादसों का यह पहला मौका नहीं है। कुछ महीने पहले कुकरेजा के सिविल लाइन्स स्तिथ बिल्डिंग के निर्माण के दौरान भी एक हादसा हुआ था, जहां काम करते समय 12वीं मंजिल से एक मजदूर नीचे गिर गया था।