logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड-नागपुर नेशनल हायवे चांपा टोल पर कोयला लदे ट्रक में लगी आग


नागपुर. उमरेड नागपुर नेशनल हायवे 353डी के उमरेड नागपुर मार्ग पर चांपा गाव के पास टोल नाका परिसर में रविवार 14 मई को श्याम 6.40 बजे के दौरान कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. सौभाग्य से कोई जीवित हानि नहीं हुई.

ट्रक क्र. एमएच 40 बीजी 5871 यह 16 पहिया ट्रक WCL उमरेड कोयला खदान से 40 टन कोयला भरकर खापरखेड़ा नागपुर कंपनी में जा रहा था. उमरेड नागपुर नेशनल हायवे 353 डी चांपा टोल के  परिसर में 45 डिग्री के करीब तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी से ट्रक में शार्ट सर्किट होने से चालक ने टोल परिसर में ही ट्रक रास्ते के किनारे खडा कर दिया. शार्ट सर्किट के वजह से ट्रक में अचानक आग लग गई. 

घटना की जानकारी ट्रक चालक दुर्योधन ठाकरे,32 खापरखेड़ा नागपुर निवासी नें चांपा टोल के SI लक्की चंद्रवंशी कों घटना की जानकारी दी. SI लक्की ने इसकी जानकारी तुरंत कुही पुलिस के थानेदार नितेश डोर्लीकर को दी. पांचगांव पुलिस चौकी के पुलिस हवलदार चांगदेव कुथे, पुलिस सिपाही आशीष खंडाईत ने घटना का पंचनामा  किया.उमरेड नगर परिषद के अग्निशमक दल की सहायता से आग पर काबू पाया गया.