logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टैंक में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सकुशल बचाया


नागपुर: पराशिवानी तहसील के वन परिक्षेत्र में मौजा करंभाड पेंढरी गांव में बने एक टैंक में तंदुआ गिर गया। मंगलवार दोपहर को घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सकुशल तेंदुए को बाहर निकाला। 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के नहर रोड के बाजू में महिला किसान अनुराधा अविनाश वैद्य का खेत है. खेत में मत्स्य पालन के लिए तैयार किए गए टैंक में सोमवार की रात एक तेंदुआ गिर गया. इस घटना की जानकारी मंगलवार को दोपहर 12 बजे तब पता चली जब किसान वैद्य खेत में गई. उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया.

सूचना मिलते ही एबी भगत, वन परिक्षेत्र अधिकारी पारशिवनी अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे. नागपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई. तेंदुआ काफी घबराया हुआ और आक्रामक होने से टीटीसी नागपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई. टीम के आने पर दोपहर करीब 2 बजे तेंदुए को सुरक्षित टैंक से बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया गया. उसे उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया.