logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मेट्रो के संविदा कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दी खुशखबरी, अब केंद्र सरकार के नियमों के तहत मिलेगा वेतन


नागपुर: नागपुर मेट्रो में कांट्रेक्टर बेस पर काम कर रहे कर्मचारियों। को लेकर राज्य श्रम मंत्रालय ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा तय करार के अनुसार वेतन मिलेगा। मंगलवार को मुंबई में श्रम मंत्री आकाश फुंडकर के अधक्षता में बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया।

नागपुर मेट्रो में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वाले कर्मचारी पिछले कई सालों से केंद्र द्वारा तय किए हैं नियमों के तहत वेतन देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कर्मचारियों ने कई बार आंदोलन भी किया। लेकिन इसपर कोइ ठोस निर्णय नहीं हो पाया। मध्य नागपुर विधायक प्रवीण दटके लगातार इस मुददे को सरकार के समझ उठा रहे थे।

मंगलवार को श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने मुद्दे को लेकर बैठक की। जिसमें विधायक दटके, श्रम मंत्रालय प्रधान सचिव ए आई कुंदन, महामेट्रो के महाप्रबंधक सुधाकर उराडे, शिवानी दानी वाखरे मौजूद रहे। इस दौरान श्रम मंत्री ने कर्मचारियों की मांग स्वीकारते हुए केंद्र सरकार द्वारा तय किए मापदंड के अनुसार, वेतन देने का निर्णय लिया।

निर्णय की जानकारी देते हुए फुंडकर ने लिखा, नागपुर मेट्रो के ठेका कर्मचारियों के लिए न्याय! मंत्रालय में आयोजित एक बैठक में निर्देश दिया गया कि महामेट्रो के संविदा कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समझौते के अनुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए। सरकार के इस निर्णय से नागपुर मेट्रो में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा।