logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट में बढ़ी यात्रियों की आवाजाही, एक साल में इतने यात्रियों ने की यात्रा


नागपुर: पिछले कुछ वर्षों में देश भर में हवाई यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि देखी गई है। इनमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी यात्रियों की संख्या वृद्धि की फेहरिस्त में शुमार हो गया है. बीते एक साल के भीतर नागपुर एयरपोर्ट से 28 लाख 90 हजार से अधिक यात्रियों ने आवाजाही की है. जबकि तीन सालो के भीतर ६५ लाख यात्रियों ने आवाजाही की है. 

इस बात का खुलासा RTI से मिली जानकारी में हुआ है. सूचना के अधिकार से मिली जानकारी की माने तो,  

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में नागपुर आने वाले यात्रियों की संख्या 7,65,173 थी,
  • जबकि यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या 7,90,441 थी। 
  • 2022-23 में 11,11,004 यात्री नागपुर से बाहर गए और 11,54,082 यात्री नागपुर पहुंचे। 
  • 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 14,36,877 यात्रियों के आने और 14,53,998 यात्रियों के जाने तक पहुंच गई।
  • कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 के बीच नागपुर से हवाई यात्रियों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। 
हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ा कारण केंद्र सरकार की उडान योजना है. इस योजना के तहत पिछले कुछ सालो में अतिरिक्त फ्लाइट से नागपुर एयरपोर्ट को 

  • दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, 
  • बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा, इंदौर, 
  • बेलगावी, लखनऊ, नासिक, किशनगढ़, औरंगाबाद और नांदेड़ से जोड़ा गया है. 

पहले यहां से केवल मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दोहा और शारजाह तक ही सीमित थीं। लेकिन अब बाकी शहरों से जुड़ने से भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. 

यात्रियों की संख्या और फ्लाइट बढ़ने से एयरपोर्ट की भी बंपर कमाई हो रही है. लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज, कमर्शियल चार्ज और यूजर डेवलपमेंट के नाम पर एयरपोर्ट को एक साल में ही 58 करोड़ से ज्यादा की आमदनी हुई है. बहरहाल, आने वाले समय में नागपुर से अन्य शहरों के लिए कई नई फ्लाइट शुरू  होने वाली है. जिससे यात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी।