logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बस्ती में दुकान चलाना है तो देंने होंगे हर महीने छह हजार, नहीं देने पर आरोपी ने हमला कर किया घायल


नागपुर: तुझे बस्ती में बस्ती में दुकान चलाना है है कि नहीं। अगर चलना है तो हर महीने देने होंगे छह हजार। वहीं जब दुकानदार ने देने से मना कर दिया तो आरोपी ने दुकानदार के सर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ईश्वर शंकर बघेल (20)विठलनगर,अवधूत नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी प्लॉट नंबर 5/ए, न्यू अमर नगर,मानेवाड़ा रोड निवासी अंशुल अनिल तिवारी (30) का प्लॉट नंबर 48, सिद्धेश्वर नगर,चंदरकिरन सोसाइटी में समैरा ट्रेडर्स नाम से किराना दूकान है। बुधवार दोपहर करीब ११ बजे फरियादी अपनी दूकान में मौजूद था उसी दौरान आरोपी ईश्वर शंकर बघेल (20) विठलनगर, अवधूत नगर निवासी वहां पहुंचा और धमकाते हुए 'तेरे को बस्ती में दुकान चलाना है कि नहीं इस तरह बोल कर हर महीने 6 हजार रुपये दे नहीं तो तेरे को काट हालूंगा" इस तरह फिरौती की मांग की।

आरोपी ने फरियादी की दुकान के बाहर निकल कर रास्ते में पड़ा पत्थर उठा कर गाली-गलौच की साथ की फरियादी की गाड़ी को भी फोड़ने की धमकी दी। हालाँकि जब अंशुल आरोपी को रोकने के लिए उसके पीछे गए तो आरोपी ने अपने हाथ में पकडे पत्थर से अंशुल के सिर पर मारकर  गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर घायल अंशुल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 394,384,504,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।