logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: होटल में बम मिलने की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस जाँच में निकली अफवाह


नागपुर: शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी अज्ञात ने डायल 100 पर कॉल कर सीताबर्डी के मोदी नंबर स्तिथ एक होटल में बम मिलने की जानकारी दी। फ़ोन के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। हालांकि, पुलिस को इस दौरान कोई बम नहीं मिला। जिसके बाद बम मिलने की खबर अफवाह निकली।

सुबह पुलिस को किसी अज्ञात ने फ़ोन किया और मोदी नंबर तीन स्तिथ चाणक्य होटल में बम रखने की जानकारी दी। हालांकि, फ़ोन करने वाले ने अपनी जानकारी नहीं दी। बम की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और होटल की जाँच की। हालांकि, पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला।

बम निरोधक दस्ते ने ऐतिहात बरतते हुए बाजू की कपडे की दूकान सहित एक अन्य बिल्डिंग को भी चेक किया, वहां भी कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने  खबर को अफवाह बताई। 

ज्ञात हो कि, पिछले कुछ महीनों से देश के विभिन्न शहरों के प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज और ई-मेल आ रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे शहरों के एयरपोर्ट, स्कूलों को बम से उड़ाने वाले ई-मेल पिछले दिनों सामने आये थे। वहीं बुधवार को बंगलुरु के तीन होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। हालांकि, जाँच करने पर यह सब कोरी अफवाह निकली।