logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड की एल्युमिनियम कारखाने में हुआ ब्लास्ट, आठ लोग गंभीर घायल


नागपुर: नागपुर जिले के उमरेड एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार शाम को एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

इस कंपनी का नाम एमएमपी है और प्रारंभिक जानकारी है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे विस्फोट के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए नागपुर के मेडिकल कॉलेज सरकारी अस्पताल लाया गया है. इस कंपनी में एल्युमीनियम पाउडर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही थी। आधी रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। 

उमरेड पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक धनाजी जालक ने बताया कि पाउडर जलने के बाद ही आग बुझेगी। इस बीच, आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।