logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हवा में बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में लगी आग, नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 400 यात्री थे सवार


नागपुर: दुनिया में पिछले कुछ दिनों में लगातार विमान दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक वाक्य उपराजधानी नागपुर के आसमान में हुआ जहां बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में आग लगने का आभास पायलट को हुआ। चालक दल ने सुझबुझ दिखाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। जानकारी मिलते ही नागपुर अग्निशमन विभाग की टीम एअरपोर्ट पर मौजूद थी। विमान के उतरने पर प्लेन की जांच की गई, लेकिन आग लगने या शॉर्ट सर्किट जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। विमान ढाका से दुबई जा रहा था, जिसमें 400 यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश एयरलाइंस की एक कार्गो फ्लाइट ढाका से दुबई जा रही थी। विमान जब आसाम में था तो पायलट को विमान में आग लगने का आभास हुआ। जिसके बाद तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गया। नागपुर एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग की गई। 

विमान में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को दी। जहां विमान के लैंडिंग होने से पहले ही अग्निशमन की टीम एअरपोर्ट पर तैनात रही। जैसे ही प्लेन नागपुर में लैंड हुआ सबसे पहले सभी 400 यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद तमाम कार्गो समान को भी उतारा गया।

प्लेन को ख़ाली करने के बाद बांग्लादेश एयरलाइंस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लेन की गहनता से जांच की। हालांकि, उन्हें प्लेन में आग लगने या शॉर्ट सर्किट जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। जांच पश्चात सभी यात्रियों को वापस विमान में बैठाया गया और तमाम कार्गो को लोड किया गया। वहीं गुरुवार सुबह सात बजे विमान ने नागपुर से दुबई के लिए उड़ान भरी।