logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी के आसमान को बादलों ने घेरा, दिन में छाया अंधेरा; जमकर बरसे बादल


नागपुर: उपराजधानी में गुरुवर को जमकर बारिश हुई। सुबह से ही आसमान को बादलों ने घेरा हुआ था, जिसके कारण दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। वहीं नौ बजते ही बारिश ने जोरदार हाजिरी लगाई। 

ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने उपराजधानी सहित विदर्भ के कई जिलों के लिए बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। पिछले कुछ दिनों से उपराजधानी में तेज गर्मी पड़ रही है, तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। हालांकि, आज हुई बारिश से गर्मी में ब्रेक लगी है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली। 

बारिश शूरू होते ही कई हिस्सों से बिजली गायब

बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों में बिजली चली गई। दक्षिण पश्चिम, पश्चिम नागपुर के कई हिस्सों में बिजली गायब रही। जयताला, त्रिमूर्ति नगर, प्रतापनगर में बारिश होते ही लाइट चली गई।