logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाठोडा में मिला दुर्लभ सांप, वन्यप्राणी ने पकड़ जंगल में छोड़ा


नागपुर: शहर के वाठोडा परिसर में सोमवार को एक दुर्लभ कॉमन सैंड बायो सांप दिखाई दिया। जिसको देखते परिसर में हड़कंप मच गया। सांप मिलने की जानकारी तुरंत सर्प मित्र को दी गई, जिसके बाद सांप को पकड़ कर सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया। 

मिली जानकारी अनुसार, वाठोडा निवासी उमेश भोयार को उनके घर के पीछे सफेद रंग का सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही वह डर गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ वेलफ़ेयर सोसायटी के सदस्य लकी ख़लोडे को दी। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य लकी ख़लोडे,नीतीश भांदक्कर,अभिषेक सहारे मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। जहां उन्हें एक दुर्लभ सफ़ेद रंग का “कॉमन सैंड बोआ” (माती खाया) साप मिला। सांप को सफलता पूर्वक पकड़ कर जंगल छोड़ दिया गया।

जब किसी सांप में मैलेनिन की कमी हो जाती है तो उसे रंग नहीं मिल पाता और वह सफेद रंग का हो जाता है। यानि कहा जा सकता है कि सांप के सफेद रंग के पीछे उसका मैलेनिन ही ज्यादा जिम्मेदार है। अल्बीनो साप बहुत कम पाये जाते है, ये एकदम दुर्लभ होते है।