logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जय की जगह लेने उमरेड-पवनी अभ्यारण में आया नया बाघ, देखने पर्यटकों की लग रही भीड़


नागपुर: उमरेड पवनी अभ्यारण का सबसे चर्चित बाघ जय के बारे में सुना ही होगा। जय के कारण विदर्भ ही नहीं बल्कि पुरे राज्य और देश से लोग आते थे, हालांकि, कुछ साल पहले वह गायब हो गया। जिसकी खोज अभी तक वन विभाग नही कर पाया है। हालांकि, जय की जगह लेने नया बाघ अभ्यारण में आ गया है। बाग की स्टाइल उसका स्वाग जय के जैसा ही है। नए बाघ की प्रसिद्धि और उसे देखने की चाहत कितनी होगी इसी से समझा जा सकता है कि, बड़ी संख्या में पर्यटक उमरेड अभ्यारण पहुंच रहे हैं। 

कान्हांडला गेट इलाके में अक्टूबर से इस मेहमान की 'झलक' मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नागभीड, ब्रह्मपुरी, अरमोरी पटाया से आया होगा। उसकी उम्र करीब 4 से 5 साल होगी।

जिसने भी देखा तारीफ किए बगैर नही थक रहा

बाघ बिल्ली की प्रजाति का वह हिस्सा है, जो जितना ही खतरनाक है उतना ही आकर्षक और खूबसूरत। बाघ मौत इंसान की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में बाघ के हमले की घटना सुनते हैं, लेकीन इसके बावजूद उसे देखने की तमन्ना कम नही होती। एसा ही हाल नए बाघ को लेकर है। जब से यह बाघ दिखाई देने लगा है, यह पर्यटकों का चेहता बन गया है। जो भी इसे देख रहा वह तारीफ करते हुए नहीं थक रहा। उसका स्टाइल और स्वैग देखकर सभी मगनमुग्ध हैं। जानकारों का कहना है अगर एसा ही स्वैग बरकरार रहा तो ये बाघ जय की जगह ले लेगा।