logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की हवा हो रही जहरीली, बुधवार को AQI 163 के स्तर पर पहुंचा


नागपुर: नागपुर की पहचान एक साफ सुथरे और प्रदूषण मुक्त शहर के रुप में होती थी। हालांकि, जैसे जैसे समय बीत रहा और शहर बढ़ उसके कारण प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शहर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में हवा की गुणवत्ता 163 तक पहुंचा गई। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

वर्तमान में, प्रमुख प्रदूषक PM2.5 है, जिसकी सांद्रता 32 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। यह महीन कणीय पदार्थ है जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा, PM10 का स्तर 67 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो "खराब" श्रेणी में आता है।

नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂) का स्तर 31 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जो "खराब" श्रेणी में है।अन्य प्रदूषकों जैसे ओजोन (O₃), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂), और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) के स्तर "श्रेष्ठ" श्रेणी में हैं।