logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध निर्माण पर चला एनएमआरडीए का हथौड़ा, कलमना-रानाला रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू


नागपुर: नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनएमआरडीए) ने कलमना-रानाला रोड पर 28 अवैध और अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की। महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन नगर रचना अधिनियम के तहत एनएमआरडीए की सहायक अभियंता लीना सोनवणे के मार्गदर्शन में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई अतिक्रमण अभियान की टीम ने शुरू की है।

इसके तहत कलमना-रनाला मार्ग पर परएक रेस्टोरेंट एंड बार के अनधिकृत निर्माण को तोडा गया। साथ ही कई टाइल्स के दुकान और ऐसे ही 28 अनधिकृत निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इस लिए पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया था। एनएमआरडीए ने कुछ समय ही इन अनधिकृत निर्माण पर नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाये जाने पर ये कार्रवाई की गई।

अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई आज एनएमआरडीए के अधिकारियों ने पक्षपातपूर्ण नीति अपनाते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के निर्माण को नहीं तोड़ा, इससे नागरिकों में एनएमआरडीए के अधिकारियों के प्रति असंतोष है और कुछ नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर से शिकायत कर मांग की है. सभी अतिक्रमण ध्वस्त करें. लेकिन इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।