logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: फर्जी शिकायतों से परेशान हुआ न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका ने नागपुर शहर में न्यूसेंस यानि उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड का गठन किया गया है। इस दल में शामिल 144 पूर्व सैनिक नागपुर में नियमों के पालन को लेकर काम करते है लेकिन आज कल यह दल फर्जी शिकायतों से परेशान है, शिकयते भी ऐसी जिन्हे जानकर ही सर चकरा जाये, अगर पड़ोस में कुत्ता भी भोंके तो नागरिक तपाक से एनडीएस को फोन लगा देते है।

कई-कई बार तो नागरिक गंभीर शिकायत के नाम पर भी फोन कर देते है, एनडीएस प्रमुख वीरसेन तांबे की माने तो उन्हें हर दिन 8 से 10 फर्जी शिकायतें मिलती है। चूँकि शिकायतों को गंभीरता से लेना एनडीएस का काम है इसलिए इस पर ध्यान देना पड़ता है, लेकिन इन फर्जी शिकायतों की वजह से एनडीएस का समय बर्बाद होता है।

न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड के गठन का मकसद है कि शहर में नागरिकों को नियमों के प्रति सजग किया जाये इसके लिए जुर्माना वसूले जाने का भी प्रावधान है। लेकिन इस तरह से फर्जी शिकायतों की वजह से न केवल एनडीएस का समय बर्बाद होता है बल्कि नागरिकों की जायज शिकायतों का भी  समय पर निपटारा नहीं हो पाता है।