logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,


नागपुर: पैसे का लालच दिखाकर गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम सोनम गुलशन यादव (32, विनोबा भावे नगर, पारडी) निवासी के रूप में की गई है। वहीं इस दौरान एक युवती को बचाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

सामाजिक सुरक्षा न्याय विभाग की पुलिस निरीक्षक शुभांगी वानखेड़े को गुप्त सूचना मिली थी कि, आरोपी महिला पैसों का लालच दिखाकर युवतिओं को देह व्यापार में धकेल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने पंटर के माध्यम से सोनम से संपर्क किया और लड़की की मांग की। सब कुछ तय होने के बाद सोमवार को बजाजा नगर थाना क्षेत्र के लोकमत चौक के पास स्थित एक होटल में मिलने का तय किया गया। 

तय प्लान के अनुसार सामाजिक सुरक्षा के अधिकारी पहले ही होटल पहुंच गए और जाल बिछाया। जैसे ही पंटर से इशारा किया और आरोपी सोनम को गिरफ्तार कर लिया। बजाज नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध व्यापार अधिनियम की धारा4,6,7 के तहत मामला दर्ज किया है।