logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महल में पुलिस आयुक्त ने निकाला रूट मार्च, रवींद्र सिंघल बोले- शांति को भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी


नागपुर: कर्फ्यू हटने के बाद नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल ने रविवार को महल परिसर में अधिकारियों के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान बोलते हुए आयुक्त ने कहा कि, शहर में अभी स्थिति कंट्रोल में है जिसको देखते हुए कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त ने यह भी कहा कि, पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क मोड़ पर हैं और शहर की शांति को भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि, 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद नागपुर पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील माने जाने वाले 10 थानों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने पांच थानों में कर्फ्यू को हटा दिया था। वहीं हिंसा प्रभावित गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील थाना क्षेत्र में सात से 10 बजे करीब चार घंटे की ढील दी थी, जिससे आम जनता अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें। हालांकि, यशोधरा थाना में कर्फ्यू लागू रखा गया। रविवार को नागपुर पुलिस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा दिया।

कर्फ्यू हटने के बाद पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्रकुमार सिंघल पुलिस का आला अफसरों के साथ महल परिसर पहुंचे और रूट मार्च निकाला। इस दौरान आयुक्त ने दुकानदारों से मुलाकात भी की। आयुक्त ने कहा कि, हर में अभी स्थिति कंट्रोल में है जिसको देखते हुए कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त ने आगे कहा कि, भले कर्फ्यू हटा दिया हो लेकिन पुलिसकर्मियों की तैनाती वैसी ही रहेगी।