logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भू माफिया और अवैध साहूकारों के खिलाफ नागपुर पुलिस चलाएगी विशेष मुहिम


नागपुर: भू माफिया और अवैध साहूकारों के खिलाफ नागपुर शहर पुलिस विशेष मुहिम शुरू करने वाली है. इसी कड़ी में पीड़ित लोगों के लिए सोमवार को सिविल लाइन स्थित पुलिस भवन में शिकायत करने के लिए एक सामूहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया था. जिस संख्या में शिकायतकर्ता वहां अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे उसको देखकर स्वयं पुलिस आयुक्त ने ऐसे शिविरों को आगे भी जारी रखने का इशारा दिया है.

शहर के सभी 33 पुलिस थानों के पांचों जोन अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद तुरंत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. नागपुर शहर में बड़ी संख्या में नागरिक भू - माफिया और अवैध साहूकारों के  चंगुल में फंसे हैं. भू माफिया  जहां जमीन पर कब्जा किये हुए हैं वही साहूकार ब्याज के तौर पर लोगों का खून चूस रहे हैं. 

पिछले कुछ समय से पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल के ऑफिस में लोग लगातार ऐसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे थे. जिसके चलते ही पुलिस आयुक्त की संकल्पना से सोमवार को ऐसी सभी शिकायतों को सुनने के लिए एक जनता दरबार का आयोजन किया गया. 

पुलिस भवन के ऑडिटोरियम मैं सोमवार को आयोजित हुए जनता दरबार में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ताओं ने भाग लिया. ऐसे लोगों से भयभीत हुए बगैर शिकायत दर्ज करने की अपील पुलिस आयुक्त द्वारा लोगों से की गई थी और इसका असर भी देखने को मिला है. बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता सोमवार को अपनी शिकायते लेकर  इस जनता दरबार में पहुंचे.