logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Viral Video: वर्दी तक की नहीं रखी लाज, सरेआम दंपति पर थूका, वीडियो हो रहा वायरल


नागपुर: लक्ष्मी नगर स्क्वायर पर 9 सितंबर की रात एक दंपति जब दुपहिया पर सवार होकर रेड सिग्नल पर रुके, तो उनके पास एक पुलिसकर्मियों से भरी बस आकर रुकी। इस बस में सवार एक पुलिसकर्मी ने खर्रा खाने के बाद उसकी  पिचकारी सड़क पर फेंकी, जो सीधे दंपति पर गिर गया। जब दंपति ने इस कृत्य पर आपत्ति जताई, तो पुलिसकर्मी ने अपनी गलती मानने के बजाय बहस करते हुए बस को आगे बढ़ा दिया।

इस घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का असभ्य व्यवहार कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है और सवाल उठाया है कि क्या पुलिसकर्मियों की ऐसी तस्वीरें भी अखबारों में छापी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्या स्वच्छता के संदेश को फैलाने के लिए केवल आम नागरिकों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा, जबकि कानून की रखवाली करने वाले इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। यह वीडियो और भी चर्चा का विषय बन गया है।