logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार 


नागपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर करने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुस्कान उर्फ मनिषा अरविंद भारती, त्रिमूर्ती चौक निवासी के रूप में की गई है। 

बेलतरोड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, बेसा सहित मून यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त जानकारी मिली थी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर अपने पंटर को स्पा सेंटर भेजा। जैसे ही पंटर से सौदा तयकिया और इशारा दिया पुलिस ने रेड मार कर आरोपी दलाल को जब्त कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला मनीषा भारती बेसा के रेवतीनगर स्थित रतन बिल्डिंग में मून यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर चला रही थी। जहां वह युवतियों को देह व्यापार के लिए बुलाती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।