logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन की अंडा बिरयानी पड़ी महंगी, यशवंतपुर एक्सप्रेस के 40 यात्रियों को हुई फूड पॉइजनिंग


नागपुर: भारतीय रेलवे में खानपान सेवा और भोजन की गुणवत्ता हमेशा विवाद का मुद्दा रहा है। आपने लंबी दूरी की रेलवे ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने को लेकर कई नकारात्मक कहानियां सुनी होंगी। अब इसमें एक और कहानी जुड़ गई है। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि रेलवे स्टॉल पर अंडा बिरयानी खाने से यशवंतपुर एक्सप्रेस के 40 यात्रियों को फूड पॉइजनिंग हो गई।

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब यह ट्रेन यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही थी, तब मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन के बल्लारशाह स्टेशन पर जन आहार से इस ट्रेन में अंडा बिरयानी के लगभग दो सौ पार्सल भेजे गए थे। साथ ही इस ट्रेन में नागपुर के जन आहार स्टॉल से भी कुछ पार्सल भेजे गए थे। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने यह बिरयानी खाई। 

जब यशवंतपुर एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन से निकलकर गोरखपुर की ओर बढ़ी तो अंडा बिरयानी खाने वाले यात्रियों को परेशानी होने लगी। ट्रेन में सवार करीब 40 लोगों को उल्टी होने लगी। कुछ यात्रियों को मतली और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। ये सभी यात्री अलग-अलग कोच में थे। इसलिए शुरुआत में किसी को भी इस घटना की गंभीरता समझ में नहीं आई। हालांकि, जब पता चला कि पूरी ट्रेन में यात्रियों को उल्टियां हो रही हैं तो थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। ऐसे में डॉक्टरों की एक टीम कानपुर रेलवे स्टेशन पर यशवन्तपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई। डॉक्टरों की इस टीम ने तुरंत सभी का इलाज किया इसके बाद सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया अब इन सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।

जन आहार स्टॉल बंद

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। जन आहार में नागपुर और बल्लारशाह स्टेशन पर सभी खाद्य पदार्थों की बिक्री तत्काल बंद कर दी गई है। इन दोनों स्टालों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद रेल प्रशासन द्वारा आगे कदम उठाया जायेगा।