logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: अयोध्या के रेलवे ने चलाई आस्था ट्रेन, इन तारीखों को दौड़ेगी ट्रेन


नागपुर: आयोध्या में श्री राम का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से भक्तो के लिए खुल जाएगा। राम भक्तो के उत्साह को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या तक सीधे ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे ने चार आस्था ट्रेन चलाएगी, जिससे विदर्भ के राम भक्त सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे। हालांकि, यह ट्रेन नागपुर के बजाय अमरावती और गोंदिया से चलेगी।

नागपुर और विदर्भ के राम भक्त अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करें इसके लिए मध्य रेलवे ने 7 और 25 फरवरी को नया अमरावती रेलवे स्टेशन से अयोध्या तक रेलवे की व्यवस्था की है. यह ट्रेन अमरावती रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी। यह वर्धा, नागपुर, काटोल, नरखेड, पांढुर्ना और रास्ते के अन्य स्टेशनों से गुजरते हुए सुबह 8.05 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

वहीं 9 और 27 फरवरी को अयोध्या से रवाना होगी। दर्शन नगर अयोध्या से यह ट्रेन शाम 6.50 बजे नवी अमरावती के लिए रवाना होगी और अगले दिन रात 10 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, 20 स्लीपर कोच और दो गार्ड कोच होंगे.

वही, दक्षिण मध्य रेलवे ने भी अयोध्या नगरी तक 2 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन गोंदिया और नागपुर के मार्ग से अयोध्या पहुंचेगी। अगले माह से यह ट्रेने चलने लगी। जिसकी बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट से की जा सकेगी।