logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेंज जेल डीआईजी स्वाति साठे का तबादला


नागपुर: नागपुर सेंट्रल जेल में कैदी के पास से गांजा और मोबाइल फोन की बैटरियां बरामद होने के मामले की शुरू जाँच के बीच जेल डीआईजी का तबादला हो गया है। नागपुर जिला सत्र न्यायालय में पेशी के बाद जेल वापस लौटे मकोका के कैदी सूरज कावले के पास मौजूद चार्जशीट की फ़ाइल से 45 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन की 15 बैटरियां जप्त हुई थी। इस मामले की ख़ासी चर्चा हुई और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल उठने लगे। इस गंभीर मामले की शुरू जाँच के बीच नागपुर डीआईजी जेल स्वाति साठे का तबादला हो गया है। इस तबादले को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। बुधवार को ही नागपुर पुलिस द्वारा जेल में सर्च ऑपरेशन भी किया गया जिसमे पांच ग्राम गांजा बरामद हुआ।

स्वाति का तबादला डीआईजी ( जेल ) पुणे किया गया है। नागपुर गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस का अपना शहर है। ऐसे में गृहमंत्री के शहर में ही जेल की सुरक्षा का इतना बड़ा मामला सामने आया है जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। जेल डीआईजी के इस तबादलें को सीधे इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कहां जा रहा है कि साठे का कार्यकाल नागपुर में पूरा हो चुका है। गौरतलब हो की स्वाति साठे को इससे पहले वर्ष 2020 में सर्विस नियमों की अवहेलना के चलते उन्हें निलंबित भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: