logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर आईआईआईटी छात्र मौत मामला: हत्या या आत्महत्या, साथी छात्रों ने जताया संदेह; कड़ी जाँच को लेकर किया जोरदार आंदोलन


नागपुर: नागपुर के ट्रिपल आयटी में छात्र की आत्महत्या मामले के बाद कैम्पस में छात्रों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को छात्र श्रेयस माने नामक छात्र ने होस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.. साथी साथियो का आरोप है की इस घटना के बाद मेडिकल की सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं हो पायी।

छात्र श्रेयस माने की आत्महत्या के बाद  ट्रिपल आयटी कैम्पस में हड़कंप मच गया.. इस घटना के बाद जहां कैम्पस में दुःख का माहौल है वही अन्य छात्रों में गुस्से का भी माहौल दिखाई दिया। छात्रों के मुताबिक कैम्पस परिसर में कोई ठोस मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं है. घटना के बाद संभव है की श्रेयस को अस्पताल पहुंचाने यहाँ तक की शव को अस्पताल ले जाने के लिए  एम्बुलेंस आने में भी विलम्ब हुआ.

इन्ही सब बातों को देखते हुए कैम्पस में छात्रों ने सोमवार देर रात तक प्रदर्शन किया और अपनी मांगे सामने रखी. छात्रों ने कैम्पस में बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराये जाने के ही साथ श्रेयस की आत्महत्या के मामले की सघन जाँच किये जाने की मांग की है..