logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

प्रेम प्रकरण या रिवेंज? कळमना में 17 साल के किशोर की खून से सना शव बरामद, मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर में देर रात एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। कळमना इलाके के वाजपेयी नगर के एक सुनसान मैदान में खून से लथपथ एक किशोर का शव पड़ा मिला। उम्र महज 17 साल। और इस हत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाली है, प्रेम प्रकरण! मृतक को इंस्टाग्राम के जरिए ही मिलने बुलाया गया, और फिर... ऐसा क्या हुआ कि परिवार को उसका खून से लथ पथ शव मिला। आईए देखते हैं पूरी खबर...

ये जगह है नागपुर के कळमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाजपेयी नगर का वो मैदान, जहाँ आज सुबह तक सिर्फ सन्नाटा था, लेकिन कल रात यहाँ एक मासूम की जान चली गई। मृतक का नाम जोहरान मुश्ताक शेख है जो - सिर्फ 17 साल का था। वो अपनी माँ से कहकर गया था कि वो बस थोड़ी देर बाहर जा रहा है, लेकिन वो कभी लौटकर नहीं आया।

माँ सोनिया मुस्तफा शेख की बेचैनी रात 10 बजे के बाद बढ़ गई। जब जोहरान घर नहीं लौटा, तो उन्होंने पड़ोसियों के साथ तलाश शुरू की। और फिर... उन्हें ये नज़ारा देखना पड़ा - उनके बेटे का शव, मैदान में पड़ा था और चारों तरफ खून ही खून दिखाई दिया।

 जिस बेरहमी से इस किशोर की हत्या की गई है, उसे देखकर रूह कांप जाती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव के पास खून का तालाब जैसा नजारा था। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि आरोपी ने हत्या से पहले मृतक जोहरान को मोबाइल पर कॉल किया था। और वो कॉल इंस्टाग्राम की आईडी से आई थी। मतलब, डिजिटल दुनिया में दोस्ती और हकीकत में खंजर!
 
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भी महज 17 साल का एक नाबालिक है, और वो यशोधरा नगर थाना इलाके में रहता है। मृतक के फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ किसी लड़की के लिए चल रही  बातचीत ही खून का सबब बनी है। पुलिस ने मृतक की माँ की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी हिरासत में है, और पुलीस इस मामले की सब एंगल से जांच कर रही है।

एक रिश्ते की बातचीत कैसे कत्ल का कारण बन गई। कल तक जो इंस्टाग्राम पर दोस्त थे, वो आज मैदान में दुश्मन निकले। और हैरानी की बात ये है कि दोनों ही नाबालिक हैं। क्या सोशल मीडिया हमारे बच्चों को जहर दे रहा है? पुलिस आरोपी से आगे की पूछताश कर रही है फिलहाल, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।