logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक गढ़ मंदिर का होगा कायाकल्प: जल्द गठित होगा नया ट्रस्ट; हाईकोर्ट के आदेश के बाद चैरिटी कमिश्नर ने जारी किया नोटिस


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है। लगभग 1500 वर्ष पुराने और ऐतिहासिक रामटेक गढ़ मंदिर का प्रशासनिक एवं धार्मिक संचालन अब बहुत जल्द एक ट्रस्ट के माध्यम से होने जा रहा है। इस खबर के मिलते ही रामटेक वासियों में हर्ष का माहौल है।

विगत कई वर्षों से उचित रखरखाव के अभाव में भगवान श्री राम का पवित्र गर्भगृह अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुँच गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं का यहाँ भारी अभाव देखा जा रहा है। वर्तमान में मंदिर के प्रशासनिक कार्यों की देखभाल के लिए नागपुर के उपविभागीय अधिकारी (SDO) प्रियेश महाजन नियुक्त हैं, जबकि धार्मिक क्रियाकलापों में जूनियर और सीनियर भोसले परिवार की भूमिका रहती है।

युवाओं ने उठाई आवाज
मंदिर की बदहाली को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कोठेकर, हुकुमचंद बडवाईक और राहुल गुढ़रे जैसे युवाओं ने एक बड़ा कदम उठाया। इन युवाओं ने हाईकोर्ट के आदेश को आधार बनाकर नागपुर चैरिटी कमिश्नर के समक्ष ट्रस्ट पंजीकरण के लिए आवेदन किया था।

जल्द होगा निर्णय
प्रशासनिक प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में है। चैरिटी कमिश्नर द्वारा सभी संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस पर अंतिम निर्णय आ जाएगा, जिसके बाद मंदिर का प्रबंधन एक व्यवस्थित ट्रस्ट के हाथों में होगा, जिससे मंदिर के जीर्णोद्धार और सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।