logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ड्रग्स माफिया पर पुलिस का ‘थंडर स्ट्राइक’; गांजा तस्करी का बड़ा अंतरराजीय नेटवर्क बेनकाब, 3 तस्कर गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर  शहर में ड्रग्स माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। अपराध शाखा यूनिट नंबर 4 ने “ऑपरेशन थंडर  के तहत सक्करदरा इलाके में छापा मारकर गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आशीर्वाद नगर के एक मकान पर दबिश दी… और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ  4 किलो ग्राम गांजा लगा जिसकी कीमत एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही नकदी, मोबाइल फोन और ड्रग्स बेचने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया है।

चौंकाने वाली बात ये है कि पकड़े गए आरोपी नागपुर के नहीं… बल्कि हैदराबाद और मुंबई से जुड़े हुए हैं। यानी साफ है कि ये सिर्फ लोकल मामला नहीं… बल्कि अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नागपुर से गांजा खरीदकर तेलंगाना ले जाने की फिराक में थे.  लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए.  जिनके पास बड़ी मात्रा में गांजा होने की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद समीर मोहम्मद बजीरूद्दीन, शेख मोहम्मद शेख अब्दुल, और मोहम्मद अकबर बाबा मोहम्मद  सखर का समावेश है। जबकि फरार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जहांगीर बाबा मोहम्मद कादर, और अज्जू के रूप में हुई है।

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर नागपुर ड्रग्स सप्लाई का नया सेंटर बनता जा रहा है क्या? पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।