logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी के नाम पर शारीरिक शोषण, युवती ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार


नागपुर: नागपुर के धंतोली इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी पर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने धंतोली पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता 26 वर्ष की है और निजी नौकरी करती है। साल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात 26 वर्षीय गवालीपुरा गांधी बाग निवासी हर्ष किशोर बिलसे से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। बताया जा रहा है कि हर्ष एक रेस्टोरेंट का संचालक है।

फिर्यादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे  (शादी) का झांसा देकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अब जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने  धंतोली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।