logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में 24 घंटे में 15.4 एमएम हुई बारिश, यवतमाल में 62 मिमी रिकॉर्ड बारिश


नागपुर: बेमौसम बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह  भी जारी रहा। शनिवार तड़के करीब 3 बजे अचानक से बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। जो सुबह के 8 बजे तक लगातार होती रही। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक नागपुर में 24 घंटे में 15.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

नागपुर में पिछले सोमवार से ही बेमौसम बारिश का सिलसिला शुरू है। मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह ही बारिश की संभावना जताई थी, जो इस बार सटीक तो साबित हुई बल्कि कुछ ज्यादा ही हो रही। इस सप्ताह के शुरुआत से शुरू बारिश शनिवार को भी हुई। शनिवार तड़के करीब 3 बजे अचानक से बिजली की कड़कड़ाहट शुरू हुई,  जिसके बाद तेज हवा के साथ आसमान में डेरा जमाये बादल बरसने लगे। तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 8 बजे तक होती रही।  

ऐसे ही ऐसे ही गोंदिया, वर्धा, अकोला, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिले में भी रिमझिम बारिश हुई, जबकि अमरावती में 22.4 बारिश दर्ज की गई। पूरे विदर्भ में एक दिन में सबसे अधिक बारिश यवतमाल जिले में हुई है। यहां 62 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से मौसम भी पूरी तरह से बदल गया है। नागपुर में तो गर्मी बिलकुल ही गायब हो गई। बारिश का सिलसिला कुछ ऐसा है कि अप्रैल का महीना सावन की तरह लगने लगा है। 

देखें वीडियो: