logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लगातार दूसरे दिन नागपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ चंद्रपुर बना सबसे गर्म जिला


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में लगातार दूसरे दिन तापमान (Temperature) 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार के मुकाबले में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चंद्रपुर (Chandrapur) सबसे गर्म जिला रहा। 

अप्रैल का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, सूरज देवता लगातार आग उगलते जा रहे हैं।  पिछले कई दिनों से नागपुर सहित विदर्भ (Vidarbha) के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रविवार को नागपुर जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले रविवार को शहर के तापमान में 0.7 डिग्री की मामूली कमी आई, हालांकि, तपिश वैसे ही बनी रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, मौसम विभाग 19 और 20 अप्रैल को लू की चेतावनी जारी की हुई है।

विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें तो चंद्रपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ में सबसे गर्म जिला रहा। इसी के साथ वर्धा और अकोला में तापमान 44 और 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी के बुलढाणा 36.6, भंडारा 41.4 डिग्री, गडचिरोली में 42.6, वाशिम 42.6, यवतमाल 43.6, अमरावती 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।