logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुणे जाने वालों को राहत की खबर, भीड़ देखते रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन


नागपुर: त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत नागपुर से पूना जाने के लिए विशेष ट्रेन शुरू की  गई है। यह ट्रेन रविवार रात साढ़े नौ बजे यहाँ से निकले गी और सोमवार सुबह पुणे पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन केवल नागपुर से पुणे जाएगी, वापस नहीं आएगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 01166 नागपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रविवार को रात 9.30 बजे नागपुर से रवाना होगी। इसके बाद यह अजानी से रात 9.39 बजे, वर्धा से रात 10.44 बजे, पुलगांव से रात 11. 09 बजे रवाना होगी और सोमवार को दोपहर 12.10 बजे पुणे पहुंचेगी।

दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने गृहनगर जाते हैं और दिवाली की छुट्टियों के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटते हैं। इसलिए इस दौरान ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ जाती है। खासकर नागपुर-पुणे रूट की नियमित ट्रेनों में इस दौरान पैर रखने की जगह नहीं होती।

विदर्भ से बड़ी संख्या में युवा शिक्षा और रोजगार के लिए पुणे में हैं। वह दिवाली त्योहार के लिए अपने गृहनगर आए थे और अब वापस जा रहे हैं। ऐसे में नागपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना नामुमकिन है। यात्रियों की इस भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने नागपुर से पुणे के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना करने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें: