logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: '100 दिवसीय कार्य योजना' अभियान के अंतर्गत नागपुर ग्रामीण पुलिस दल ने हासिल किया राज्य में द्वितीय स्थान


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से प्रेरित होकर शुरू किए गए '100 दिवसीय कार्य योजना' अभियान के अंतर्गत नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए मूल्यांकन में नागपुर ग्रामीण पुलिस दल ने पूरे राज्य में 100 में से 80 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। नागपुर ग्रामीण परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दिलीप पाटिल भुजबल ने इस अवसर पर पूरे ग्रामीण पुलिस दल को शुभकामनाएं दी। 

यह विशेष अभियान 7 जनवरी 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक चलाया गया था, जिसमें महाराष्ट्र सरकार के सभी विभागों ने सहभागिता की थी। पुलिस विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का चयन किया गया, जिसमें पालघर को पहला तो वहीं नागपुर ग्रामीण पुलिस को दूसरा स्थान मिला। 

अभियान के तहत वेबसाइट विकास, केंद्र सरकार से संवाद, कार्यालय की स्वच्छता, शिकायत निवारण, कार्यप्रणाली में सुधार, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग जैसे विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किया गया। नागपुर ग्रामीण पुलिस ने पारदर्शी, जनता केंद्रित और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।