logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की महिला भाजपा कार्यकर्ता सना खान 1 अगस्त से लापता, पुलिस को अबतक नहीं मिली कोई खबर


नागपुर: नागपुर की भाजपा कार्यकर्ता सना खान (40) 1 अगस्त से लापता हैं. किसी व्यवसाय के काम के चलते वह मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, किन्तु अभी तक नहीं लौटी हैं. पता चला है कि उनका फोन भी बंद है. इस मामले में शहर के मनकापुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है.

सना खान की जबलपुर के एक शख्स के साथ बिजनेस पार्टनरशिप थी. सना खान की जांच के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम जबलपुर में दाखिल हो चुकी है, हालांकि खबर है कि संबंधित शख्स वहां से फरार है.

पुलिस से जानकारी मिली जानकारी से पता चला है कि सना खान का जबलपुर में पप्पू उर्फ अमित साहू नाम का बिजनेस पार्टनर है, जो इस मामले में मुख्य संदिग्ध है. सना खान उसी से मिलने जबलपुर गई थीं और अगले दिन से लापता हैं.

जानकारी मिली है कि अमित साहू एक पेशेवर अपराधी है. वह अपने ढाबे से कई अवैध गतिविधियां चलाता है. पता चला है कि एक महीने पहले अमित ने सना को जान से मारने की धमकी दी थी. सना खान 1 अगस्त की रात को जबलपुर के लिए निकली थीं. दो अगस्त को सना ने अपनी माँ को फोन कर जबलपुर पहुंच की बात की थी. उसी शाम सना की माँ ने उन्हें पुनः फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. ऐसा होने पर सना की माँ ने अमित से बात की. अमित साहू से बात करने के बाद उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम जबलपुर भेजी लेकिन पुलिस को सना, अमित और उसके भाई मनीष का कोई पता नहीं लगा है.

नागपुर शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मानकापुर पुलिस को कार्रवाई में तेजी लाने के आदेश दिए हैं. फिलहाल जबलपुर और नागपुर पुलिस अमित साहू की सरगर्मी से तलाश कर रही है.