logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नए ज्वाइंट सीपी निसार तंबोली ने संभाला कार्यभार, आला अधिकारियों के साथ चर्चा कर जाना शहर का माहौल


नागपुर: बुधवार को नागपुर पुलिस दल में निसार तंबोली ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना पद ग्रहण कर लिया। गृहविभाग द्वारा पूर्व ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे का तबादला मुंबई में महिला एवं बाल अत्याचार प्रतिबंधक विभाग में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया था। उनके स्थान पर तंबोली को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया है।

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी निसार तंबोली ने अपने करियर के दौरान मुंबई में विभिन्न स्थानों पर कार्य किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने नागपुर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर के मौजूदा माहौल का जायजा लिया।

इस दौरान निसार तंबोली ने पुलिस विभाग के कार्यों और चुनौतियों पर चर्चा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने अनुभव का उपयोग कर शहर में अपराध को नियंत्रित करने और पुलिस सेवा को नागरिकों के प्रति और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया है.

अपर पुलिस आयुक्त क्राइम संजय पाटिल, जिन्होंने अस्वती दोरजे के तबादले के बाद इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी, ने भी तंबोली का स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया। तंबोली का कार्यभार संभालना नागपुर पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वे शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।