logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दोपहर में अचानक बदला नागपुर का मौसम, बादलों ने आसमान को घेरा; नागरिकों को गर्मी से मिली राहत


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) निवासियों को बुधवार दोपहर को उस समय बड़ी राहत मिली जब शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिछले तीन दिनों से तेज गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत मिली। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग (Weather Department) ने नागपुर सहित विदर्भ (Vidarbha) में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। समय से पहले तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बारिश की बात कही गई है।

चार दिनों से नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा। गर्मी और धूप की वजह से सुबह के 10 बजे के बाद ही बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। लेकिन बुधवार दोपहर अचानक से आसमान में बादलों के छाने और तेज हवा से सूर्य देव का प्रकोप थोड़ा कम हुआ। शाम के चार बजे के बाद तो हल्की बारिश भी हुई। जिससे नागपुर वासियों को तपती और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश पांच बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव अगले 1-2 दिन के लिए उसके बाद फिर से गर्मी अपना असर दिखाने वाली है। बारिश के कारण बुधवार शाम नागपुर का मौसम काफी सुहावना हो गया।

नागपुर सहित विदर्भ का तापमान 40 पार 
विदर्भ की पहचान कई चीजों से होती है। जिसमें तेज गर्मी और तापमान भी शामिल है। आम तौर पर विदर्भ का तापमान मई और जून महीने में 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला जाता है। लेकिन इस बार अप्रैल में ही सूरज देवता ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। पिछले चार दिनों से नागपुर सहित विदर्भ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। वहीं दो दिनों से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अकोला जिला सबसे गर्म जिला रहा। वहीं नागपुर का तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने जल्द ही विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की भविष्यवाणी की है। 

बढ़ते तापमान के बीच बारिश की थी भविष्यवाणी 
शहर के बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने नागपुर सहित आसपास के जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अनुसार, बढ़ते तापमान के कारण नागपुर सहित विदर्भ के कुछ जिलों में हलकी बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर के पडोसी जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।