logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सीवर का पानी सड़को पर रहा बह, नागरिकों को होरी परेशानी


नागपुर: रामनगर में बीते कई दिनों से एक सीवर चैंबर से निकलने वाली गंदगी ने स्थानीय नागरिकों का जीना दूभर कर रखा है। लोगों के मुताबिक बीते कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी चुकी है। नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किये जाने के बाद अब जाकर महानगर पालिका हरकत में आयी है। और पाइप लाइन को दुरुस्त किये जाने का काम शुरू हुआ है। लेकिन जो काम शुरू है उसकी वजह से सीवर का गन्दा पानी और तेजी से सड़क पर बह रहा है।

रामनगर चौक के बाद दक्षिण भारतीय मंदिर के ठीक सामने बीते कई दिनों से एक चेंबर लीक हो रहा है।। जिससे निकलने वाला गंगा पानी सड़क में जमा हो जाता है जिससे चारो तरफ न केवल दुर्गन्ध फैलाती है बल्कि वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती है।। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कई सालो से यह समस्या है लेकिन हालही में महानगर पालिका ने इस पर काम शुरू किया है।। जिस वजह से दिक्कत और बढ़ गयी है।।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस परिसर में जो सीवरेज की लाइन है वह बहुत पुरानी है। पहले परिसर में कुछ ही घर थे लेकिन अब समय के साथ यहाँ रहवासियों की संख्या भी बढ़ चुकी है। जिस वजह से पुरानी लाइन गंदे पानी का भार नहीं सह पा रही है।

बारिश के मौसम में शहर भर में सीवरेज लाइन के चोक हो जाने के बाद उसके लीक हो जाने की समस्या होती है। यह समस्या कई दिनों तक बदस्तूर जारी रहती है। नागरिक परेशान होते है लेकिन शहर में सीवरेज लाइन के काम को करने वाली नागपुर महानगर पालिका के कामकाज की क्या ही बात की जाये। क्यूंकि उसके खुद के मुख्यालय में एक चेंबर बीते कई महीनों से बह रहा।। उसके पास से अधिकारी और कर्मचारी अक्सर गुजरते है लेकिन चेंबर का गन्दा पानी भी लगातार बह ही रहा है।